प्लेटलेट्स बढ़ाने वाले फल Fruits that increase platelets.

प्लेटलेट्स बढ़ाने वाले फल Fruits that increase platelets.


प्लेटलेट्स बढ़ाने वाले फल Fruits that increase platelets.


प्लेटलेट्स जिन्हें रक्तकणिकाएं या थ्रोम्बोसाइट्स भी कहा जाता है जो रक्त के महत्वपूर्ण घटक हैं। ये रक्त में पाए जाने वाले छोटे रंगहीन कोशिकाओं के टुकड़े होते हैं जो अस्थि मज्जा (Bone Marrow) में बनते हैं इनका मुख्य कार्य रक्तस्राव को रोकना है। जब शरीर में कहीं चोट लगने या कट जाने के कारण रक्तस्राव होता है तो थ्रोम्बोसाइट्स सक्रिय हो जाते हैं और उस स्थान पर तेजी से एकत्रित होकर एक क्लॉट (खून का थक्का) बनाते हैं जिससे रक्तस्राव बंद हो जाता है। प्लेटलेट्स में विभिन्न प्रकार के प्रोटीन और एंजाइम होते हैं जो खून को जमाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्लेटलेट्स का सामान्य स्तर 150,000 से 450,000 प्रति माइक्रोलिटर (µL) होता है। शरीर मे प्लेटलेट्स 150,000 से कम होना एक गंभीर स्थिति है जो अधिकतर डेंगू, मलेरिया, टाइफॉइड, चिकनगुनिया जैसी विभिन्न जानलेवा बीमारियों के कारण होता है।

प्लेटलेट्स को तेजी से बढ़ाने के लिए फलों का सेवन बेहद फायदेमंद होता है क्योंकि फलों में मौजूद विटामिन्स, मिनरल, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट्स और एंटीऑक्सिडेंट्स प्लेटलेट्स की संख्या बढ़ाने में बहुत मदद करते हैं। फलों के नियमित सेवन से न केवल प्लेटलेट्स की संख्या बढ़ती है बल्कि सम्पूर्ण स्वास्थ्य भी बेहतर होता है। फल प्राकृतिक, सुरक्षित और पौष्टिक तरीके से प्लेटलेट्स की कमी को दूर करने में मददगार होते हैं। इस लेख मे हम कुछ लाभदायक फलों के बारे मे विस्तार से चर्चा करेंगें जो प्लेटलेट्स की संख्या बढ़ाने मे बहुत फायदेमंद होते है। इसलिए इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

प्लेटलेट्स बढ़ाने वाले फल Fruits that increase platelets.


प्लेटलेट्स बढ़ाने वाले लाभदायक फल:


कीवी Kiwi:

कीवी फल प्लेटलेट्स की संख्या बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान देता है। इसमें विटामिन C भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो थ्रोम्बोपोइटिन नामक प्रोटीन के उत्पादन में मदद करता है। कीवी में फोलेट, पोटैशियम और विभिन्न एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं जो खून को साफ करने और शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इसके अलावा कीवी रक्त प्रवाह को बढ़ाने में सहायक होता है और एनजाइना पेक्टोरिस (angina pectoris) के खतरे को भी कम करता है। इसलिए नियमित रूप से कीवी फल का सेवन प्लेटलेट्स की संख्या बढ़ाने में काफी फायदेमंद होता है।


चुकंदर Beetroot:

चुकंदर जिसे बीटरूट के नाम से भी जाना जाता है। यह फल प्लेटलेट्स बढ़ाने में बहुत मदद करता है। इसमें आयरन, फोलिक एसिड और एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में होता हैं जो शरीर में तेजी से रक्त का निर्माण करता हैं और इसमे मौजूद आयरन की उच्च मात्रा हीमोग्लोबिन के स्तर में सुधार करता है जिससे प्लेटलेट्स की संख्या बढ़ती है। इसके अलावा चुकंदर का जूस पीने से शरीर में रक्तस्राव रोकने की क्षमता बढ़ती है। चुकंदर में पाए जाने वाले पोषक तत्व इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत करते हैं जिससे प्लेटलेट्स की उत्पादकता में वृद्धि होती है।


पपीता Papaya:

प्लेटलेट्स बढ़ाने में पपीता बेहद फायदेमंद है। इसमें पपैन नामक एंजाइम और विटामिन C, विटामिन K और फोलेट प्रचुर मात्रा में होता है जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है और प्लेटलेट्स की संख्या बढ़ाने में मदद करता है। पपीते के पत्तों का रस प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए विशेष रूप से उपयोगी माना जाता है। डेंगू, मलेरिया और अन्य बुखारों के दौरान प्लेटलेट्स की संख्या कम होने पर पपीते के पत्तों का रस का सेवन प्लेटलेट्स की संख्या को तेजी से बढ़ाता है। इसके अलावा पपीता पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है और शरीर में खून की मात्रा बढ़ाता है।


अनार Pomegranate:

अनार प्लेटलेट काउंट बढ़ाने में विशेष रूप से मददगार होता है। अनार आयरन का एक समृद्ध स्रोत है जो प्लेटलेट काउंट को जल्दी बढ़ाने मे मदद करता है और अनार में विटामिन C, विटामिन K, और फाइबर भरपूर मात्रा में होता हैं जो थ्रोम्बोपोइटिन नामक प्रोटीन के उत्पादन में मदद करता हैं। ये तत्व प्लेटलेट्स के निर्माण और उसके सुधार में अहम भूमिका निभाते हैं। अनार में एंटीऑक्सीडेंट भी होता हैं जो खून को साफ कर रक्त संचार को बढ़ावा देता हैं। इसलिए अनार का सेवन प्लेटलेट काउंट बढ़ाने का एक प्राकृतिक और कारगर तरीका है।


संतरा Orange:

संतरा विटामिन C का बेहतरीन स्रोत है जो प्लेटलेट्स की संख्या बढ़ाने में अहम भूमिका निभाता है। विटामिन C आयरन के अवशोषण को बढ़ाता है जिससे रक्त में प्लेटलेट्स की संख्या में सुधार होता है। इसके अलावा संतरे में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो शरीर की इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत करते हैं और विभिन्न संक्रमणों से बचाते हैं। संतरा खाने से रक्त संचार भी बेहतर होता है और त्वचा की चमक बढ़ती है।

 

अमरूद Guava:

अमरूद में विटामिन C और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है जो प्लेटलेट्स के निर्माण में बहुत सहायक होते हैं। यह फल थ्रोम्बोपोइटिन के उत्पादन को बढ़ावा देता है जिससे प्लेटलेट्स की संख्या बढ़ती है। अमरूद में पोटैशियम और विटामिन A भी होता है जो सम्पूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसके सेवन से इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होता है और पाचन तंत्र बेहतर होता है।

 

नींबू Lemon:

नींबू विटामिन C का उच्च स्रोत है जो प्लेटलेट्स के निर्माण में मदद करता है। नींबू का रस शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और रक्त को शुद्ध करता है जिससे प्लेटलेट्स की संख्या बहुत तेजी से बढ़ती है। नींबू में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं और त्वचा को स्वस्थ बनाते हैं।


जामुन Jamun:

जामुन में विटामिन C, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो प्लेटलेट्स की संख्या बढ़ाने में मदद करते हैं। यह फल रक्त शोधक के रूप में भी काम करता है और पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है। जामुन का सेवन रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में भी मदद करता है जिससे यह डायबिटीज के रोगियों के लिए भी फायदेमंद है।

प्लेटलेट्स बढ़ाने वाले फल Fruits that increase platelets.

बेरीज Berries:

बेरीज मे स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, ब्लैकबेरी, रसभरी और क्रैनबेरी जैसे प्राकृतिक फल होते है। इनमें विटामिन C, विटामिन A और विटामिन K होता हैं जो रक्त प्लेटलेट्स की संख्या बढ़ाने में मदद करता हैं। इसके अलावा बेरीज फलों में विशेष एंटीऑक्सिडेंट और फाइटोकेमिकल्स होते हैं जो रक्त परिसंचरण में सुधार और रक्त रोगों को रोकने में मदद करते हैं।


चीकू Sapota:

चीकू जिसे सपोटा फल के नाम से भी जाना जाता है, प्लेटलेट्स को बढ़ाने में मदद करने वाला एक प्रमुख फल है। इसमें विटामिन C, विटामिन A और विटामिन K होते हैं जो रक्त प्लेटलेट्स के उत्पादन और संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसके अलावा चीकू में फाइबर, फोलेट, पोटेशियम और अन्य पोषक तत्व होते हैं जो सम्पूर्ण स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं।


अनानास Pineapple:

अनानास में विटामिन C की अच्छी मात्रा होती है जो इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत करता है और प्लेटलेट्स की संख्या बढ़ाने में मदद कर सकता है। यह एक अच्छा एंटीऑक्सीडेंट है जो शरीर की रक्षा करने में मदद करता है। अनानास में ब्रोमेलैन भी होता है जो रक्त को साफ करने और प्रोटीन को अच्छी तरह से पचाने में मदद करता है।


ड्रैगन फ्रूट Dragon Fruit:

ड्रैगन फ्रूट में विटामिन C, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो प्लेटलेट्स की संख्या बढ़ाने में मदद करते हैं। यह फल शरीर को डिटॉक्स करता है और इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाता है। ड्रैगन फ्रूट के सेवन से त्वचा की चमक बढ़ती है और पाचन क्रिया दुरुस्त होती है।


आम Mango:

आम में विटामिन सी अच्छी मात्रा में होता है जो प्लेटलेट्स के उत्पादन और विकास के लिए आवश्यक है। यह फल रक्त प्रवाह को बढ़ाने में मदद करता है और शरीर की रक्त प्रक्रियाओं में सुधार करता है। आम में फाइबर, विटामिन A, विटामिन E और कई अन्य पोषक तत्व होते हैं जो इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत करते हैं। इसलिए आम प्लेटलेट के स्तर को बढ़ाने में मददगार होता है।

प्लेटलेट्स बढ़ाने वाले फल Fruits that increase platelets.


अंतिम निष्कर्ष Final conclusion:

प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए फल खाना एक प्राकृतिक और कारगर तरीका है। कीवी, चुकंदर,पपीता,संतरा, अमरूद, नींबू, जामुन, अनानास, ड्रैगन फ्रूट, आम और चीकू जैसे फल विटामिन C, विटामिन A, फोलेट और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं जो प्लेटलेट्स के निर्माण और उसके सुधार में मदद करते हैं। ये फल न केवल प्लेटलेट्स की संख्या बढ़ाने में मदद करते हैं बल्कि सम्पूर्ण स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाते हैं। इन फलों में पाए जाने वाले पोषक तत्व इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत कर पाचन तंत्र को बेहतर बनाते हैं और शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं। इन सभी फलों को अपने आहार में शामिल करना प्राकृतिक रूप से प्लेटलेट्स बढ़ाने का और स्वस्थ रहने का एक सुरक्षित तरीका है।


अस्वीकरण Disclaimer:

इस लेख में प्लेटलेट्स बढ़ाने वाले फलों के बारे बताई गई जानकारी केवल सामान्य सलाह और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए है और यह जानकारी किसी भी बीमारी के उपचार और निदान के लिए किसी चिकित्सा विशेषज्ञ की सलाह नहीं है। प्लेटलेट्स बढ़ाने वाले फलों के फायदों को समझना और दिशानिर्देशों का पालन करते हुए सही तरीके से फलों का उपयोग करना महत्वपूर्ण है। हालाँकि कुछ बातें ध्यान में रखना ज़रूरी है। यदि किसी को बार-बार प्लेटलेट्स संख्या मे कमी होना या अन्य कोई प्लेटलेट्स संबंधित गंभीर समस्या है तो कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें। अधिक जानकारी के लिए स्वास्थ्य सुझाव और जानकारी की अस्वीकरण नीति को पढ़ें। लेख को अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद।


Read More..

Immunity Booster Food and Home Remedies in Hindi..

लीवर को स्वस्थ रखने के उपाय..


अक्सर पूछे जाने वाले सवाल. (FAQ):

कौन से फल प्लेटलेट्स जल्दी बढ़ाते हैं?

चुकंदर, कीवी, पपीता, नींबू, संतरा, अनार, जामुन और अमरूद जैसे फल प्लेटलेट्स बढ़ाते हैं। इनमें विटामिन C, विटामिन K एंटीऑक्सीडेंट और अन्य पोषक तत्व होते हैं जो प्लेटलेट्स की संख्या बढ़ाकर उनकी कार्यप्रणाली को मजबूत बनाते हैं। ये फल रक्त में सही मात्रा में प्लेटलेट्स बनाने में मदद करते हैं।

प्लेटलेट्स को तुरंत कैसे बढ़ाएँ?

प्लेटलेट्स को तुरंत बढ़ाने के लिए विटामिन सी से भरपूर फल जैसे संतरा, नींबू, चुकंदर, कीवी आदि का अधिक सेवन करें और पालक, टमाटर, गोभी, तोरी जैसे खाद्य पदार्थ खाएं। इन सभी खाद्य पदार्थों का सेवन करने से प्लेटलेट्स जल्दी बढ़ते हैं।

क्या खाने से प्लेटलेट्स जल्दी बढ़ता है?

प्लेटलेट्स को जल्दी बढ़ाने के लिए आहार में विटामिन C, विटामिन K, फोलिक एसिड और फोलेट के स्रोत जैसे फल (नींबू, अंगूर, संतरा), सब्जियां (पालक, मेथी), दालें और खाद्य तेल शामिल करें। इनमें ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो रक्त के थक्के को बढ़ाते हैं और प्लेटलेट्स को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।

प्लेटलेट्स क्यों कम होता हैं?

प्लेटलेट्स की कमी होने का मुख्य कारण जैसे मलेरिया,टाइफाइड, डेंगू एवं चिकनगुनिया जैसे गंभीर रोग होते है और रक्त के रोगों में प्लेटलेट्स का अनियमित उत्पादन, लंबे समय तक दवा लेना, विटामिन D, व B12 और फोलिक एसिड की कमी, ऑटोइम्यून रोग जैसे विकार या अन्य संक्रामक रोगों के कारण शरीर सही संख्या में प्लेटलेट्स नहीं बना पाता है।

बुखार में प्लेटलेट्स गिरने पर क्या खाएं?

बुखार के कारण प्लेटलेट्स कम होने पर आहार में ऐसे तत्व शामिल करें जो प्लेटलेट्स बढ़ाने मे मदद करते है जैसे नींबू, कीवी, चुकंदर, अंगूर, संतरा, अनार, पपीता, पालक, मेथी, टमाटर और पत्तागोभी जैसे फल और सब्ज़ियों का अधिक सेवन करें। इनमें विटामिन C, फोलिक एसिड, विटामिन K और अन्य पोषक तत्व होते हैं जो प्लेटलेट्स की संख्या बढ़ाने में बहुत मदद करते हैं। साथ ही पर्याप्त मात्रा में पानी पीना भी बहुत ज़रूरी है।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.