पतले होने के घरेलू नुस्खे


पतले होने के घरेलू नुस्खे:



आजकल के ब्यस्तता भरे जीवन में हर कोई अपने शरीर को फिट रखना चाहता है लेकिन समय का अभाव व अव्यवस्थित जीवनशैली के कारण शरीर का बिगड़ता स्ट्रक्चर तन की सुन्दरता को खराब कर देता है लोग अपने शरीर को स्लिम बनाये रखने के लिए अलग अलग उपायों का प्रयोग करते है क्या आप जानते है ऐसे कई घरेलू उपाय भी है जिनका उपयोग करने से आप घर पर ही आसानी से पतले हो सकते है और इन सभी घरेलू नुस्खे का उपयोग जो अधिक डाइट का पालन और कठिन व्यायाम करने की तुलना में शरीर के लिए अच्छा व सुरक्षित भी माना जाता है इस लेख में हम ऐसे कई घरेलू उपयोगी उपायों के बारे में बात करेंगें है जो आपके शरीर को पतला रखने में बहुत मदद करने वाले है इन घरेलू उपायों को अपनी दिनचर्या में शामिल करके आप स्लिम और हेल्दी लुक पा सकते हैं। यदि आप भी अपने शरीर को फिट रखना चाहते है तो यह जानकारी आपके बहुत काम की होने वाली है इसलिए इस जानकारीपूर्ण लेख को अंत तक जरुर पढ़ें 

पतले होने के घरेलू नुस्खे

पतले होने के सरल घरेलू उपाय:


सुबह गुनगुने पानी का सेवन करें :

सुबह जल्दी उठने के बाद खाली पेट गुनगुने पानी का सेवन करने से डाइज़ेशन अच्छा बना रहता है। पाचन और अन्य शारीरिक क्रियाए ठीक रहती है। गुनगुने पानी का सेवन एसिडिटी जैसी बिमारी के लिए फायदेमंद होता है।  शरीर के तापमान में बढ़ोतरी होती है जिससे शरीर का एंडोक्राइन सिस्टम सक्रिय हो जाता है। और पसीना आने लगता है जिससे शरीर के सारे बिषैले पदार्थ बाहर निकल जाते है। 


रोज मार्निंग वाक करें :

सुबह की सैर का शरीर को पतला बनाये रखने में अत्यधिक महत्व है। सुबह रोज घूमने की आदत से शारीरिक गतिविधियों को संचालित करते समय आपका मेटाबोलिज्म बढ़ता है। और वजन कम करने में मदद करता है। सुबह की ताज़ी हवा ताजगी और ऊर्जा को बढ़ावा देती है जिससे आपका दिन स्वस्थ और पॉजिटिव तरीके से शुरू होता है। सुबह की सैर तनाव को कम करती है और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाती है। 

मानसिक स्वास्थ की और अधिक जानकारी के लिए  इसको भी पढ़ें-क्लिक करें 


नियमित ब्यायाम करें :

पतला और स्वस्थ शरीर पाने के लिए नियमित व्यायाम करना आवश्यक है। ब्यायाम करने से इंसान शारीरिक व मानसिक दोनों रूप से स्वस्थ रहता है। घर पर नियमित ब्यायाम करने की आदत से कई तरह के फायदे होते है जैसे : दिमाग स्वस्थ रहता है, दिल स्वस्थ रहता है , डायबिटीज़ से बचाता है, प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है, तनाव कम करता है, वजन कम करता है, ऊर्जा के स्तर को बढाता है। और रक्त प्रवाह बेहतर रहता है। 


विशेष योग और आसन :

फिट शरीर पाने के लिए कुछ योगासन और आसन विशेष रूप से प्रभावी हैं। जैसे - सूर्य नमस्कार, भुजंगासन (कोबरा पोज़) धनुरासन और त्रिकोणासन (ट्राएंगल पोज़) जैसे आसन लचीलेपन में सुधार और वजन कम करने में सहायता करते हैं।

योग की अधिक जानकारी के लिए यंहा क्लिक करें.-


प्रोटीन युक्त आहार का सेवन करें :

पतला और फिट शरीर पाने के लिए प्रोटीन युक्त आहार को शामिल करना चाहिए। प्रोटीन से भरपूर आहार पतला होने में मदद कर सकता है। जैसे - मसूर की दाल, मटर, सोया, पनीर, मूंगफली, मछली, अंडे, चिकन, प्रोटीन से भरपूर होते हैं।


नीबू और शहद का सेवन करें :

नींबू और शहद अपने अनेक लाभों के कारण स्लिमिंग के लिए एक गतिशील जोड़ी हैं। नींबू में विटामिन सी होता है जो पाचन में सहायता करता है। और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है। दूसरी ओर शहद एक स्वास्थ्यवर्धक स्वीटनर विकल्प है जो भूख को नियंत्रित करने में मदद करता है। ये दोनों संयुक्त होने पर एक शक्तिशाली मिश्रण बनाते हैं जो पाचन में सुधार, ऊर्जा के स्तर में वृद्धि और वजन घटाने में सहायता करता है।


ग्रीन टी का उपयोग करें :

ग्रीन टी अपने बहुमुखी लाभों के कारण फिटनेस के लिए बहुत फायदेमंद होता है। ग्रीन टी में विशेष रूप से ईजीसीजी व शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है। ग्रीन टी को अपने दैनिक जीवन में शामिल करने से वजन कम करने में मदद मिलती है। इसमें अधिक मात्रा में पालिफेनोल्स मौजूद होते है जो कैंसरकारी कोशिकाओं को भी नष्ट करने एवं उनको आगे बढने से रोकने में मदद करती है।


सेब का सिरका ACV :

सेब का सिरका सेहत के लिए बहुत लाभदायक होता है। इसको Apple Cider Vinegar के नाम से भी जाना जाता है। इसमें कई विटामिन,एंटी बेक्टीरियल गुण होते है। ACV को खाना खाने से आधा घंटे पहले या खाना खाने के 1 घंटे बाद इसका सेवन करना चाहिए इसमें एसिड की मात्रा ज्यादा होती है। इसलिए एक या दो चम्मच सेब के सिरके को एक गिलास पानी में मिलाकर पीना चाहिए। यह शरीर की अत्यधिक बढ़ी हुई कैलोरी को घटता है। और ख़ासतौर पर बेली फैट को कम करने में मदद करता है।


लौकी के जूस का सेवन करें :

लौकी का रस सुडौल शरीर के लिए मूल्यवान है। क्योंकि इसमें कैलोरी कम होती है और फाइबर अधिक होता है।जो स्वास्थ के लिहाज़ से बहुत फायदेमंद है। यह पाचन में सहायता करके वजन घटाने में मदद करता है। इसलिए अपनी डाइट में लौकी के जूस को शामिल करना चाहिए।


पुदीने का सेवन करें :

पुदीना अपने विभिन्न फायदों के कारण वजन कम करने के लिए जाना जाता है। यह पाचन में सहायता करता है।पुदीने के पानी में कैलोरी कम होती है। और यह शर्करा युक्त पेय पदार्थों का एक बढ़िया विकल्प है। इसके नियमित सेवन से आप पतले हो सकते हैं।

पतले होने के घरेलू नुस्खे

करेले के जूस का सेवन करें :

करेले का जूस भी फिटनेस में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। क्योंकि इसमें कैलोरी कम और पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में होते हैं। यह रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है। और पाचन में सहायता करता है।कडवेपन के कारण इसको पीना थोडा मुश्किल जरुर होता है “यह मेरा निजी विचार है” लेकिन इसके सभी गुण स्वास्थ व फिटनेस के लिहाज़ से बहुत लाभकारी होते है।


खीरे का पानी पिएं :

खीरे का पानी भी शरीर को पतला रखने में बहुत मदद करता है। खीरे में पानी और फाइबर की मात्रा अधिक और कैलोरी की मात्र कम होती जो वजन घटाने के लिए रामबाण उपाय है।


अदरक का सेवन करें :

अदरक अपने औषधीय गुणों से शरीर को अनेक लाभ प्रदान करता है। और यह पाचन में सहायता करता है।अदरक का थर्मोजेनिक प्रभाव कैलोरी को जलाने में मदद करता है। इसलिए यह वजन घटाने के लिए एक मूल्यवान औषधी होती है। 


नारियल पानी का सेवन करें :

नारियल पानी का रोज उपयोग करने से शरीर को अनेक फायदे मिलते है। इसमें कैलोरी की मात्रा भी कम होती है।नारियल पानी शरीर के बिषैले पदार्थ को बाहर निकालने में मदद करता है। इसमें पोटेशियम, सोडियम, फोस्फोरस, विटामिन-C जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते है जो शरीर को हाइड्रेट रखता है। 


घर का बना भोजन खाएं :

हमेशा कोशिश करें कि घर का बना भोजन ही खाएं जिसमे कम तेल और मसालों का इस्तेमाल होता है। और यह अधिक पौष्टिक भी होता है। घर के बने भोजन में शुद्धता की गारंटी रहती है। घर का बना खाना बाहर के प्रोसेस्ड फ़ूड की तुलना में हल्का और स्वादिष्ट होता है। और शारीरिक फिटनेस के लिए बहुत उपयोगी होता है।


भोजन खाने का सही तरीका अपनाएं :

अच्छी फिटनेस को बनाये रखने के लिए भोजन खाने की सही टाइमिंग भी बहुत ज्यादा जरुरी होती है। जैसे- ब्रेकफास्ट- को समय पर सुबह 7 से 9 बजे तक खाने की कोशिश करें और ब्रेकफास्ट में प्रोटीन जरुर लें। लंच - लंच को समय पर दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक जरुर खा लें। डिनर- डिनर को रात 7 से 9 बजे तक खाने का समय निर्धारित करें। भोजन करते समय यदि आप सही समय का इस्तेमाल नही करते है तो शरीर में कई तरह की परेशानिया हो सकती है। जो वजन बढ़ने का कारण बनती है।


हरी सब्जी और फल का उपयोग करें :

शारीरिक फिटनेस के लिए हरी सब्जियों और फलों को अपने आहार में शामिल करना चाहिए। इनमे कैलोरी की मात्रा कम और फाइबर अधिक होता हैं। ये अनेक पोषक तत्वों और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते है जो शरीर को स्वस्थ व फिट रखने में मदद करते है।


करी पत्ते का उपयोग करें :

करी पत्ता कई पोषक तत्वों और एंटीआक्सिडेंटस के भरपूर होता है। यह शरीर के मेटाबालिज्म को बूस्ट करता है।और एक्स्ट्रा फैट को घटाने में मदद करता है। इसे बनाने के लिए 10 से 20 करी पत्ते और एक गिलास पानी को उबाल लें फिर पानी ठंडा होने के बाद छान कर रोजाना सुबह खाली पेट इस पानी का सेवन करना चाहिए।


सौंफ का सेवन करें :

सौंफ में वजन को कम करने वाले कई गुण पाये जाते है। एक गिलास पानी में एक चम्मच सौंफ को मिलाकर रात को रख दें। सुबह पानी को छान कर पी लें. या सौंफ को चबा कर भी खा सकते है। ऐसा करने से कुछ ही दिनों में आपको फर्क नजर आने लगेगा। 


निष्कर्ष :

इस लेख में शरीर को जल्दी पतला बनाने के लिए या फिटनेस को बनाये रखने के लिए कुछ ऐसे जरुरी घरेलू नुस्खों के बारे में विस्तार से बताया गया है जो बहुत सरल व आसान भी है। जिनका उपयोग आप घर पर ही रह कर आसानी से कर सकते है। और इन सभी सरल उपायों का सही से पालन कर शरीर को स्वस्थ व स्लिम बना सकते है। यह सभी घरेलू उपाय प्रभावी व सुरक्षित भी है। 

आशा करता हूँ आपको जो जानकारी चाहिए थी “जल्दी पतला होने के घरेलू नुस्खें “ इसकी सही जानकारी इस लेख में जरुर प्राप्त हुई होगी। लेख को अंत तक पढने के लिए धन्यवाद। 

पतले होने के घरेलू नुस्खे


अस्वीकरण :

यह लेख व सलाह केवल एक सामान्य जानकारी व शिक्षा के उद्देश्य के लिए है। यह जानकारी किसी भी तरह से योग्य चिकित्सकीय सलाह नही है। यदि किसी को मेडिकली समस्या हो तो सही सलाह के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।


क्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ) :

जल्दी वजन कम करने के सरल उपाय

जल्दी वजन कम करने के लिए नियमित ब्यायाम और योग करें, डाइट प्लान करें, अच्छी नीद लें, शराब व धुम्रपान के सेवन से दूर रहें, शहद के साथ नीबू पानी का सेवन करें, खूब पानी पिएं, भोजन खाने का समय निर्धारित करें, जंक फ़ूड का सेवन ना करें |

पतले होने के घरेलू नुस्खें क्या है?

जल्दी उठने की आदत डालें, गुनगुने पानी का सेवन करें, न्यूट्रीशन युक्त नाश्ता करें, नियमित योग व ब्यायाम करें, खाने में फलो व सब्जियों का सेवन, जीरा का पानी, नारियल पानी, खीरे के पानी का सेवन, करेले का जूस पिएं, करी पत्ता का सेवन करें|

जल्दी से पतला होने के घरेलू सरल उपाय क्या है?

शरीर को फिट बनाए रखने के लिए कुछ जरुरी नियमो का पालन करना होगा जैसे: सुबह जल्दी उठने की आदत डालें, गुनगुने पानी का सेवन करे, सुबह वाकिंग करें, नियमित योग और ब्यायाम करें, green टी का सेवन करें, जीरा पानी लें, फल व सब्जी खाएं, न्यूट्रीशन से भरपूर नाश्ता करें, मैडिटेशन करें|

तुरंत मोटापा कैसे कम करें?

जल्दी मोटापा कम करने के लिए रनिंग करना सबसे अच्छा उपाय है, सुबह जल्दी उठने की आदत डालें, नियमित योग और ब्यायाम करें और green टी का सेवन, पोषक तत्वों से भरपूर नाश्ते का सेवन, पानी का अधिक सेवन, फलों व सब्जियों का सेवन, प्रोटीन युक्त आहार, घर के बने भोजन का सेवन आदि |

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.