प्रोटीन युक्त आहार लिस्ट. Protein rich food list.

प्रोटीन युक्त आहार लिस्ट. Protein rich food list.


प्रोटीन युक्त आहार लिस्ट. Protein rich food list:


प्रोटीन शरीर के विकास के लिए एक आवश्यक पोषक तत्व है जो मांसपेशियों, अंगों, त्वचा, बाल व अन्य शारीरिक संरचनाओं के निर्माण और मरम्मत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। प्रोटीन अमीनो एसिड से बना होता हैं जिसमे कार्बन(C), हाइड्रोजन(H), ऑक्सीजन(O), नाइट्रोजन(N) और सल्फर(S) जैसे तत्व शामिल होते हैं। प्रोटीन के लिए अमीनो एसिड बहुत आवश्यक हैं जिन्हें शरीर स्वयं नहीं बना सकता और इन्हें आहार से प्राप्त करना पड़ता है। प्रोटीन ऊर्जा का एक स्रोत है जो एंजाइम, हार्मोन एवं अन्य शरीर के रासायनिक घटकों के निर्माण में सहायता करता है। कुछ शाकाहारी एवं मांसाहारी आहारों मे प्रोटीन के अच्छे स्रोत होते हैं। प्रोटीन मांसपेशियों के निर्माण और मरम्मत के लिए बहुत आवश्यक है और यह शरीर की इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाए रखने में भी मदद करता है। इसकी कमी से शरीर का पूरी तरह विकास नहीं हो पाता है इसलिए प्रोटीन हमारे शरीर के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। सामान्यत: एक वयस्क ब्यक्ति को अपने शरीर के प्रति किलोग्राम वजन के लिए 0.8 ग्राम प्रोटीन की आवश्यकता होती है। उदाहरण के लिए यदि आपका वजन 70 किलोग्राम है तो आपको प्रतिदिन लगभग 56 ग्राम प्रोटीन की आवश्यकता होगी (70 किलोग्राम × 0.8 ग्राम/किलोग्राम = 56 ग्राम)।

जो लोग शारीरिक श्रम करते हैं या नियमित रूप से व्यायाम करते हैं उन्हें अधिक प्रोटीन की आवश्यकता होती है। गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को आमतौर पर प्रतिदिन लगभग 25 ग्राम प्रोटीन की अतिरिक्त आवश्यकता हो सकती है। यह प्रोटीन के बारे में एक जानकारीपूर्ण लेख है और आज हम इस लेख में प्रोटीन युक्त आहार के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे, इसलिए इस लेख को अंत तक पढ़ें।


प्रोटीन युक्त शाकाहारी आहार Protein rich vegetarian diet:

प्रोटीन युक्त शाकाहारी आहार स्वास्थ्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। प्रोटीन युक्त शाकाहारी आहार से तात्पर्य ऐसे खाद्य पदार्थों से है जो प्राकृतिक रूप से पोषक तत्वों, विटामिन, खनिजों एवं अमीनो एसिड और प्रोटीन के बेहतरीन स्रोत हैं और इसका सेवन शाकाहारी आहार के रूप में किया जाता है जो शरीर के संपूर्ण विकास, मांसपेशियों की मरम्मत के लिए आवश्यक होते हैं। प्रोटीन युक्त शाकाहारी आहार लिस्ट में निम्न खाद्य पदार्थ शामिल हैं:

प्रोटीन युक्त आहार लिस्ट. Protein rich food list.

दालें और फलियाँ Pulses and beans:

दालें और फलियाँ प्रोटीन युक्त आहार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इनमें मूंग दाल, मसूर दाल, चना, राजमा, अरहर, लोबिया, उड़द और सफेद छोले शामिल हैं, इन सभी दालों में प्रति 100 ग्राम में लगभग 12-25 ग्राम प्रोटीन होता है और प्रोटीन के अलावा, ये दालें फाइबर, विटामिन और खनिजों से भरपूर होती हैं जो शाकाहारियों के लिए प्रोटीन का मुख्य स्रोत हैं। इनके नियमित सेवन से हृदय स्वास्थ्य, वजन प्रबंधन, पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने तथा मांसपेशियों की मरम्मत और वृद्धि में मदद मिलती है।


सोया उत्पाद Soya Products:

सोया उत्पाद प्रोटीन का एक उच्च स्रोत होता हैं। ये प्रोटीन एवं सभी आवश्यक अमीनो एसिड के साथ-साथ अन्य पोषक तत्वों से भी भरपूर होते हैं जिससे यह एक पूर्ण प्रोटीन स्रोत बनाते है। ये उत्पाद दिल के स्वास्थ्य को सुधारने, कोलेस्ट्रॉल स्तर को नियंत्रित करने और हड्डियों की मजबूती में सहायक होते हैं। इसके अलावा, सोया उत्पाद आसानी से पचने योग्य होते हैं और वजन प्रबंधन में भी मदद करते हैं। सोया उत्पाद जैसे:


सोयाबीन Soybean:

सोयाबीन प्रोटीन का एक समृद्ध स्रोत है और इसे "प्रोटीन का राजा" कहा जाता है। इसमें लगभग 40% प्रोटीन होता है। 100 ग्राम सोयाबीन में लगभग 36-37 ग्राम प्रोटीन होता है। यह सबसे अधिक प्रोटीन युक्त शाकाहारी खाद्य पदार्थों में से एक है। यह शाकाहारियों के लिए एक महत्वपूर्ण विकल्प है। सोयाबीन में सभी आवश्यक अमीनो एसिड, फाइबर, विटामिन, और खनिज भी भरपूर मात्रा में होते हैं जो हृदय स्वास्थ्य मे सुधार, कोलेस्ट्रॉल स्तर को नियंत्रित और हड्डियों को मजबूत बनाते है। इसके साथ ही सोयाबीन में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स कैंसर और अन्य बीमारियों से बचाव में सहायक होता हैं।


सोया दूध Soya Milk:

सोया दूध भी प्रोटीन का एक उच्च स्रोत है, खासकर उन लोगों के लिए जो डेयरी उत्पादों का सेवन नहीं करते। 100 मिलीलीटर सोया दूध में लगभग 3-4 ग्राम प्रोटीन की मात्रा होती है। इसमें उच्च गुणवत्ता वाला प्रोटीन होता है जिसमें सभी आवश्यक अमीनो एसिड होते हैं। सोया दूध में कैलोरी कम होती है और विटामिन बी, आयरन और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व अधिक होते हैं। यह लैक्टोज़-मुक्त होता है। सोया दूध हृदय स्वास्थ्य में सुधार, कोलेस्ट्रॉल कम करने और वजन प्रबंधन में भी सहायक है। इसका नियमित सेवन हड्डियों की मजबूती और संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है।


टोफू और टेम्पेह Tofu and Tempeh:

टोफू और टेम्पेह दोनों सोया उत्पाद हैं और प्रोटीन के समृद्ध स्रोत हैं। टोफू सोया दूध को जमाकर बनाया जाता है और इसमें प्रति 100 ग्राम में लगभग 19 ग्राम प्रोटीन होता है। यह एक हल्का, मांसाहारी विकल्प है और विभिन्न प्रकार के व्यंजनों में उपयोगी है। टेम्पेह सोयाबीन को उबालकर बनाया जाता है। इसमें प्रोटीन के साथ फाइबर की मात्रा होती है। दोनों उत्पाद हृदय स्वास्थ्य, मांसपेशियों की वृद्धि और समग्र स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।


मेवे और बीज Nuts and Seeds:

प्रोटीन युक्त आहार में मेवे और बीज महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मेवे मे बादाम, अखरोट, काजू, छुआरा, अंजीर, जामुन, पिस्ता, मूंगफली में उच्च मात्रा में प्रोटीन होता है और ये स्वस्थ वसा, फाइबर, विटामिन और खनिजों के भी अच्छे स्रोत हैं। बीज मे मेथी के बीज, हेम्प बीज, कद्दू के बीज, सूरजमुखी के बीज, अलसी के बीज, तिल का बीज, चिया के बीज में प्रोटीन के साथ-साथ ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं।

मेवे और बीजों में प्रति 100 ग्राम मे लगभग 0.72 ग्राम से 32 ग्राम प्रोटीन की मात्रा होती है। ये खाद्य पदार्थ हृदय स्वास्थ्य, मांसपेशियों की वृद्धि और वजन नियंत्रण में सहायक होते हैं। इनका नियमित रूप से सेवन करने से शरीर को आवश्यक पोषक तत्व मिलते हैं जो सम्पूर्ण स्वास्थ्य में सुधार होता है।


अन्न और आबूत अनाज Cereals and whole grains:

अन्न और आबूत अनाज प्रोटीन युक्त आहार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। जैसे बाजरा, जौ, ओट्स, ब्राउन राइस, क्विनोआ, अमरंथ, कूसकूस, कानिवा, फ़ैरो, कामुट, बकव्हीट जैसे अनाज प्रोटीन के अच्छे स्रोत हैं जो मांसपेशियों की वृद्धि करने में मदद करते हैं। इनमें प्रति 100 ग्राम मे लगभग 3.8-17 ग्राम तक प्रोटीन होता है। अन्न और आबूत अनाजों में फाइबर, विटामिन, खनिज और आवश्यक अमीनो एसिड भी होते हैं जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने और ऊर्जा के स्तर को बनाए रखने में मदद करते हैं।


फल और सब्जियाँ Fruits and Vegetables:

प्रोटीन युक्त आहार में फल और कुछ सब्जियाँ महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। हरी पत्तेदार सब्ज़ियाँ जैसे पालक, ब्रोकली और मटर, स्वीट कॉर्न, अल्फाल्फा स्प्राउट्स, आर्टिचोक, केल और प्रोटीन के अच्छे स्रोत हैं।

पालक में प्रति 100 ग्राम में लगभग 2.9 ग्राम प्रोटीन होता है, जबकि ब्रोकली में 2.8 ग्राम और मटर में 5 ग्राम प्रोटीन होता है। स्वीट कॉर्न मे लगभग 3.3 ग्राम प्रोटीन, अल्फाल्फा स्प्राउट्स मे लगभग 4 ग्राम प्रोटीन, आर्टिचोक मे लगभग 3.3 ग्राम प्रोटीन और केल मे लगभग 4.3 ग्राम प्रोटीन होता है। इन सब्जियों में प्रोटीन के साथ-साथ फाइबर, विटामिन और मिनरल भी होते हैं जो पाचन और संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। इनके सेवन से शरीर को ज़रूरी पोषक तत्व मिलते हैं।

और फलों में आमतौर पर प्रोटीन कम होता है लेकिन कुछ फलों में थोड़ा प्रोटीन पाया जाता है। उदाहरण के लिए अमरूद, एवोकाडो और नारियल में प्रोटीन होता है।

एवोकाडो में प्रति 100 ग्राम में लगभग 2 ग्राम प्रोटीन होता है, जबकि अमरूद में लगभग 2.6 ग्राम प्रोटीन और नारियल मे 3.3 ग्राम प्रोटीन होता है। अन्य फलों में प्रोटीन की मात्रा अपेक्षाकृत कम होती है लेकिन वे विटामिन, खनिज और फाइबर से भरपूर होते हैं। फल सम्पूर्ण स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण हैं।


प्रोटीन युक्त मांसाहारी आहार Protein rich non veg diet:

मांसाहारी भोजन प्रोटीन के अच्छे स्रोतों में से एक है। मांस में प्रोटीन, विटामिन और खनिज जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते हैं जो शरीर को बहुत लाभ प्रदान करते हैं। प्रोटीन के मांसाहारी स्रोत निम्न है:

प्रोटीन युक्त आहार लिस्ट. Protein rich food list.

चिकन, मांस, मछली और अंडे आदि Chicken, Meat, Fish and Eggs etc:

ये प्रोटीन के अच्छे स्रोत होते है। इनमें प्रोटीन के अलावा विटामिन और खनिज जैसे लाभकारी पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो शरीर के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। मांसाहारी आहार शरीर मे ऊर्जा के स्रोत के रूप में भी काम करते है। मांसाहारी भोजन में ल्यूसीन, आइसोल्यूसीन और वेलिन जैसे अमीनो एसिड पाए जाते हैं जो मांसपेशियों के विकास और निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए मांसाहारी आहार स्वस्थ और संतुलित आहार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। प्रोटीन युक्त मांसाहारी आहार लिस्ट में अनेक खाद्य शामिल होते हैं जैसे चिकन, टूना मछली, सैल्मन मछली, मटन, अंडे, बीफ, टर्की ब्रेस्ट, पोर्क चॉप्स, झींगे, केकड़ा, पोर्क (सूअर का मांस) प्रोटीन के प्रमुख स्रोत हैं।

चिकन में प्रति 100 ग्राम में लगभग 31 ग्राम प्रोटीन, जबकि सैल्मन और ट्यूना जैसी मछलियों में लगभग 25-30 ग्राम प्रोटीन, मटन मे लगभग 25-27 ग्राम, अंडे मे 6-13 ग्राम, बीफ मे लगभग 26 ग्राम प्रोटीन, टर्की ब्रेस्ट, पोर्क चॉप्स, झींगे, केकड़ा, पोर्क मे लगभग 19-27 ग्राम प्रोटीन होता है। इन मांसाहारी स्रोतों में सभी आवश्यक अमीनो एसिड, आयरन, जिंक और विटामिन बी12 जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते हैं

                  

प्रोटीन युक्त डेयरी उत्पाद. Protein-rich dairy products:

डेयरी अर्थात दूध से बने उत्पाद प्रोटीन के महत्वपूर्ण स्रोतों में से एक हैं। इनमें मौजूद प्रोटीन शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है जो मांसपेशियों के निर्माण में मदद करता है और उन्हें मजबूत बनाता है।


दूध, दही और पनीर Milk, yogurt and cheese:

दूध, दही और पनीर मे प्रोटीन अधिक पाया जाता है और ये सभी उत्पाद प्रोटीन के अलावा आयरन, कैल्शियम, विटामिन डी और अन्य खनिजों के भी उत्तम स्रोत होते हैं जो शरीर को पोषण प्रदान करते हैं जिससे हड्डियों, दांतों व सम्पूर्ण स्वास्थ्य को मजबूती मिलती हैं। प्रोटीन युक्त डेयरी उत्पाद जैसे पूर्ण दूध (Whole Milk), मलाई निकाला हुआ दूध (Skim Milk), दही, छाछ, ग्रीक दही, पनीर व पनीर स्प्रेड, परमेसन, चेडर, स्विस चीज़, मोज़ारेला चीज़ आदि होते है।

पूर्ण दूध और मलाई निकाला हुआ दूध मे प्रति 100 ग्राम प्रोटीन मे लगभग 3.2- 3.4 ग्राम प्रोटीन, दही, छाछ और ग्रीक दही मे लगभग मे लगभग 3.3-10 ग्राम प्रोटीन, पनीर एवं पनीर स्प्रेड मे लगभग 11-18 ग्राम प्रोटीन, परमेसन मे लगभग 35-38 ग्राम प्रोटीन और विभिन्न प्रकार की चीज में जैसे चेडर, स्विस चीज़, मोज़ारेला चीज़ में प्रोटीन की मात्रा अलग-अलग होती है। आम तौर पर 100 ग्राम चीज में लगभग 18-30 ग्राम प्रोटीन होता है।

प्रोटीन युक्त आहार लिस्ट. Protein rich food list.


अंतिम निष्कर्ष. Final Conclusion:

इस लेख मे प्रोटीन युक्त आहार सूची और प्रोटीन की मात्रा के विषय पर विस्तार पर्वक चर्चा की गयी है जो हमारी सेहत के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। यह एक संतुलित और पोषक तत्वों से भरपूर सूची है जिसमें विभिन्न प्रकार के प्रोटीन स्रोत मौजूद होते हैं। इसमें मांस, मछली, अंडे, दालें, मेवे, बीज, दूध, दही, पनीर, सोयाबीन, दालें और टोफू व टेम्पेह जैसे खाद्य पदार्थ शामिल हैं। इसके अतिरिक्त काजू, बादाम, मूंगफली, चिया बीज और तिल जैसे स्नैक्स भी प्रोटीन के अच्छे स्रोत हैं। यह आहार संपूर्ण प्रोटीन, अमीनो एसिड और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर है। स्वास्थ्य और शरीर निर्माण के लिए प्रोटीन युक्त आहार शरीर की रिकवरी, मांसपेशियों के विकास और ऊर्जा के स्तर को बनाए रखने में मदद करते है जिससे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में भी सुधार होता है।


अस्वीकरण. Disclaimer:

इस लेख में दी गई जानकारी केवल जागरूकता और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए है। यह जानकारी किसी भी बीमारी के इलाज या निदान के लिए किसी भी चिकित्सा विशेषज्ञ की सलाह नहीं है। प्रोटीन युक्त आहार के लाभों को समझना और दिशानिर्देशों का पालन करते हुए उन्हें सही ढंग से लागू करना महत्वपूर्ण है। हालाँकि कुछ बातों का ध्यान रखना ज़रूरी है। अगर किसी को इन आहारों से एलर्जी या शरीर मे प्रोटीन संबंधित अन्य कोई गंभीर समस्या है तो किसी डॉक्टर या विशेषज्ञ से परामर्श करना सबसे अच्छा होगा। अधिक जानकारी के लिए स्वास्थ्य युक्तियाँ और जानकारी की अस्वीकरण नीति को पढ़ें। लेख को अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद।


Read More..

स्तन कैंसर के लक्षण और उपाय..


अक्सर पूछे जाने वाले सवाल. (FAQ):

सबसे अधिक प्रोटीन वाला भोजन कौन सा है?

सबसे ज़्यादा प्रोटीन वाला भोजन "चिकन ब्रेस्ट" है जिसमें प्रति 100 ग्राम में लगभग 31 ग्राम प्रोटीन होता है। यह कम वसा और कैलोरी के साथ उच्च गुणवत्ता वाला प्रोटीन प्रदान करता है। अन्य उच्च प्रोटीन स्रोतों में मछली (जैसे ट्यूना और सैल्मन), अंडे और डेयरी उत्पाद (जैसे ग्रीक योगर्ट और पनीर) व सोया उत्पाद (जैसे टोफू और टेम्पेह), दालें, चने, मूंगफली, और क्विनोआ अधिक प्रोटीन प्रदान करते हैं।

हाई प्रोटीन डाइट में क्या खाना चाहिए?

हाई प्रोटीन डाइट में निम्नलिखित खाद्य पदार्थ शामिल करें: चिकन ब्रेस्ट, मछली (सैल्मन और ट्यूना) अंडे, सोयाबीन, मूंगफली और छोले, मूंग, राजमा व दूध, दही और पनीर, बादाम, चिया सीड्स एवं कद्दू के बीज, प्रोटीन शेक्स और टोंफू आदि ये सभी खाद्य पदार्थ संपूर्ण प्रोटीन के अच्छे स्रोत हैं।

कौन सी दाल में सबसे अधिक प्रोटीन होता है?

सबसे अधिक प्रोटीन वाली दाल सोयाबीन, मूंग दाल, उड़द दाल व राजमा है। सोयाबीन में प्रति 100 ग्राम में लगभग 36-40 ग्राम प्रोटीन और मूंग दाल, उड़द दाल व राजमा मे प्रति 100 ग्राम में लगभग 24-25 ग्राम प्रोटीन होता है। ये अन्य दालों की तुलना में प्रोटीन का सबसे समृद्ध स्रोत होती हैं और शाकाहारी आहार में प्रोटीन की पूर्ति के लिए बेहतरीन विकल्प हैं।

किस अनाज में सबसे अधिक प्रोटीन होता है?

सबसे ज़्यादा प्रोटीन वाला अनाज क्विनोआ है। 100 ग्राम क्विनोआ में लगभग 14 ग्राम प्रोटीन होता है, जो इसे अन्य अनाजों की तुलना में प्रोटीन का एक बेहतरीन स्रोत बनाता है। क्विनोआ सभी ज़रूरी अमीनो एसिड प्रदान करता है, जो इसे एक संपूर्ण प्रोटीन स्रोत बनाता है। इसके अलावा इसमें फाइबर, विटामिन बी, मैग्नीशियम, आयरन, पोटैशियम, कैल्शियम, फॉस्फोरस और विटामिन ई भी होता है।

प्रतिदिन 200 ग्राम प्रोटीन कैसे प्राप्त करें?

प्रतिदिन 200 ग्राम प्रोटीन प्राप्त करने के लिए अपने आहार में विभिन्न प्रोटीन स्रोतों को शामिल करें। 100 ग्राम चिकन ब्रेस्ट से आपको लगभग 31 ग्राम प्रोटीन, 100 ग्राम मछली से लगभग 22 ग्राम प्रोटीन, 100 ग्राम टोफू से 8 ग्राम प्रोटीन और 100 ग्राम छोले से 19 ग्राम प्रोटीन मिल सकता है। इसके अलावा प्रोटीन शेक या सप्लीमेंट का उपयोग करें जिससे 20-30 ग्राम प्रोटीन मिल सकता है। अंडे, दही, दूध, पनीर और दालें भी उच्च प्रोटीन स्रोत हैं। अपने भोजन को संतुलित रखें और पूरे दिन छोटे अंतराल पर प्रोटीन का सेवन करें।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.